विधानसभा निर्वाचन-2027- टिहरी में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज
Tehri Voter Awareness Campaign 2027 को लेकर जिलेभर में जागरूकता अभियान जारी
टिहरी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027(Tehri Voter Awareness Campaign 2027) के दृष्टिगत टिहरी जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और विभिन्न विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यालयों में रैली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं से दिया मतदान का संदेश
मतदाता जागरूकता अभियान(Tehri Voter Awareness Campaign 2027) के तहत जीजीआईसी बौराड़ी की छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
जीआईसी छपराधार और जीआईसी रणसोलीधार में चित्रकला, जागरूकता रैली, निबंध एवं आलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
वहीं, जीएचएसएस थालकाधार, जाखणीधार के विद्यार्थियों ने दुर्गम और कठिन परिस्थितियों में मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों की भूमिका पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत की। राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जबकि जीआईसी डांगचौरा में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंगल दलों ने ली मतदान की शपथ
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां(Tehri Voter Awareness Campaign 2027) आयोजित की जा रही हैं। बीडीसी कीर्तिनगर में ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेवाल की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विकासखंड थौलधार के कमांद एवं सुनारगांव, देवप्रयाग विकासखंड के महिला मंगल दल बिडकोट और महिला मंगल दल नौर, विकासखंड भिलंगना के ग्राम सेंदुल तथा विकासखंड प्रतापनगर के महिला मंगल दल सुजड़गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके अतिरिक्त विकासखंड जाखणीधार की सुदूर ग्राम पंचायत नवाकोट में जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान ने ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान यशोदा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के.आर. रतूड़ी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुकेश कुमार एवं अश्विनी कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रीतम सिंह रावत, ब्लॉक समन्वयक दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्मिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
मतदाता जागरूकता अभियान(Tehri Voter Awareness Campaign 2027) के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि विधानसभा निर्वाचन-2027 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही परिवार के सदस्यों, आस-पड़ोस और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।