बसन्त महोत्सव एवं त्रिवेणी कौथिग पर्यटन महोत्सव-2026- 26 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगा आयोजित
टिहरी गढ़वाल: नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा नई टिहरी नगर की सांस्कृतिक शून्यता को दूर करने तथा पुरानी टिहरी शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से 26 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2026 तक बौराड़ी स्टेडियम में भव्य बसन्त महोत्सव / त्रिवेणी कौथिग पर्यटन महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं स्थानीय पहचान को प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। नगरपालिका परिषद ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनपदवासियों से महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है, साथ ही प्रत्येक दिन के कार्यक्रम का रोस्टर भी जारी किया गया ।