देहरादून में जल शक्ति ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, इंदर रोड स्थित एसडब्ल्यूएसएम कार्यालय पर प्रदर्शन
देहरादून— देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदौर रोड देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है। संगठन के ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन में किए गए कार्यों के भुगतान समय पर न होने की नाराजगी जताते हुए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा” जल जीवन मिशन, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत कार्यरत ठेकेदारों के वर्षों से लंबित वैध भुगतानों, सिक्योरिटी एवं रोकी गई धनराशि के तत्काल भुगतान, विभागीय उदासीनता एवं एकतरफा दंडात्मक कार्यवाहियों से उत्पन्न आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न के निवारण तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण हेतु अंतिम चेतावनी के साथ साथ यह हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल है।
अमित अग्रवाल ने कहा अगर हमारी मांगों पर आज शाम तक विचार विमर्श नहीं किया गया एवं हमें मुख्यमंत्री जी एवं सचिव की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला तो हम कल से पूरे प्रदेश के जितने भी ठेकेदार हैं वह जल जीवन मिशन के परियोजनाओं में पानी बंद कर देंगे। वहीं पिथौरागढ़ से आए हुए ठेकेदार ललित कन्याल ने बताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो मैं भूख हड़ताल पर यहीं बैठ जाऊंगा और मेरे साथ अगर कोई अनहोनी होती है तो वह जिम्मेदारी इस शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी।
देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन कि ओर से धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, महा सचिव सुनील गुप्ता, ब्रिज मोहन, गौरव गोयल, अंकित सलार, भरत सिंह पवार, ललित कन्याल, जीता राम सैनी, गोविंद सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, मोहित पवार, रजत सिंघल, जेपी अग्रवाल, केशव सिंह, राजेन्द्र, सुनील जोशी, जगजीत सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।