अपर जिलाधिकारी ने रात्रि में जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
टिहरी गढ़वाल: अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार रात्रि में जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू एवं बच्चा आईसीयू का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।